
102 महतारी एक्सप्रेस योजना में संचालित वाहनों के पहिए थमे रहे। आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारियों को व्हीआईपी आगमन की वजह से तूता में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद वे 23 सिंतबर से नया रायपुर पहुंचेंगे। 108 और 102 कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसका सर्वाधिक असर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 महतारी सेवा पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक नई ठेका कंपनी पुराने कर्मचारियों को हटाकर नियम में बदलाव करते हुए भर्ती कर रही है, जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। इसकी वजह से इस योजना के तहत संचालित होने वाले 95 प्रतिशत वाहनों के पहिए थमे रहे। इसकी वजह से प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल तक जाने निजी वाहन के भरोसे रहना पड़ा।