
सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। प्रसव पीड़ा के बाद रेफर होकर सागर आ रही महिला ने रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को मकरोनिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल शाहपुर के डांगीडहर निवासी भारती को सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे शाहपुर अस्पताल से 108 एम्बुलेंस द्वारा दोपहर में सागर लाया जा रहा था, तभी चनाटोरिया स्थित टोल नाके के पास महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई ।
108 एंबुलेंस के ईएमटी भगीरथ लोधी और पायलट दीवान लोधी ने गाड़ी रोक कर करीब पौने चार बजे महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। मकरोनिया स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहा पर मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 108 एम्बुलेंस में प्रसव होने की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व रविवार को बंडा अस्पताल से खून की कमी के कारण गर्भवति महिला को सागर रेफर किया गया था। उसे 108 एम्बुलेंस से सागर लाया जा रहा था, तभी महिला ने कर्रापुर के पास बच्चे को जन्म दे दिया।
