
सागर | सागर के शास्त्री वार्ड निवासी प्रियंका यादव पति नीलेश यादव उम्र 30 साल जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस को सूचना दी कि महिला प्रियंका यादव प्रसव पीड़ा हो रही है इसकी जानकारी लगते ही ईएमटी रजनी रजक और पायलट चंद्रेश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे महिला को प्रसव पीड़ा अधिक हो रही थी महिला प्रियंका को 108 एंबुलेंस में बिठाया और घर से करीब 1 किलोमीटर दूर चलते ही महिला प्रियंका यादव को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी तो 108 एंबुलेंस में पदस्थ डॉ रजनी रजक पायलट चंद्रेश तिवारी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज जारी है परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सराहना की एवं आभार व्यक्त किया ।
