
बीना : खुरई के कुमसेल गांव के पास 108 में डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने पर 108 स्टॉफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मां और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रही 108 एंबुलेंस केवल घायलों को ही अस्पताल पहुंचाने का काम नहीं करती, बल्कि अपने सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने का काम करती है।
ऐसा ही एक मामला कुमरोल गांव के पास सामने आया यहां राधा सेन निवासी कुमरोल को डिलीवरी के लिए गांव से सिविल अस्पताल जाना था। इसके लिए महिला के पति सोनू सेन ने 108 पर कॉल किया। मौके पर 108 एंबलेंस पहुंची महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही कुमरोल गांव के पास महिला को प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गई। ऐसे में अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में 108 के पायलट मनोज राय और डॉ. काशीराम पटेल ने गांव की महिलाओं की सहायता से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 108 की टीम ने जच्चा बच्चा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
